आगामी रामकथा व प्रवचन
पूज्य जगद्गुरु श्री कृपालु रामभूषण देवाचार्य जी महाराज की आगामी श्री रामकथाओं, महासत्संगों एवं दिव्य प्रवचनों की तिथियों व स्थान की जानकारी यहाँ उपलब्ध होगी।
विशेष उत्सव व जयंतियाँ
अयोध्या धाम मंगल भवन एवं विभिन्न पीठों पर आयोजित होने वाले पावन जन्मोत्सव, प्रकटोत्सव, रामनवमी व अन्य प्रमुख पर्वों का विवरण।
प्रेस विज्ञप्ति व समाचार
मंगल भवन आश्रम द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियाँ, समाचार एवं घोषणाएँ।
"सनातन धर्म, रामकथा व लोक कल्याण ही जीवन की सार्थकता है"
श्रीमद् जगद्गुरु कृपालु रामभूषण देवाचार्य जी महाराज के संचालन व सान्निध्य में श्रीधाम अयोध्या के बड़ा स्थान, दशरथ महल में अनवरत महाप्रसाद अन्नक्षेत्र, मंगल भवन में समर्पित गौशाला संचालन व गौसेवा, अर्जुन द्वाराचार्य पीठ, प्रयागराज में साधु-संत सेवा व गौशाला प्रबंधन, श्री तुलसी मानस मंदिर में वेद पठन, आध्यात्मिक शिक्षा व ब्राह्मण बटुक सेवा, श्री राम सुंदर धाम शीशमहल में नित्य भगवान का अर्चन-पूजन व महाप्रसाद अन्नक्षेत्र तथा श्री राम जानकी मंदिर, नंदीग्राम भरतकुंड क्षेत्र में अनवरत श्री राम नाम संकीर्तन व विशाल भण्डारे का पावन आयोजन निरंतर संचालित हो रहा है।
आधिकारिक यूट्यूब चैनल से जुड़ें व लाइव कथा सुनें
महाराज श्री के संचालन में सभी अपडेट्स देखने, एवं कथा सत्र में लाइव कथा का श्रवण करने के लिए महाराज श्री के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से जुड़ें व सब्सक्राइब करें।
मंगल भवन संकीर्तन एवं अन्न क्षेत्र सेवा
दशरथ महल परिसर में नियमित रूप से साधु-संतों एवं भक्तों हेतु दिव्य अन्न क्षेत्र एवं भजन-संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।